Skip to main content

Credit Card Kya Hota Hai | क्रेडिट कार्ड क्या होता है इसके फायदे और नुकसान जानिये

 

 Credit Card Kya Hota Hai क्रेडिट कार्ड क्या होता है के बारे में जानेंगे इसके साथ साथ हम यह भी जानेंगे कि क्रेडिट कार्ड के क्या फायदे हैं, यह कैसे काम करता है आदि। क्रेडिट कार्ड एक तरह का उधार कार्ड होता है, इसके जरिए खरीदारी की जा सकती है और बिलों का भुगतान भी बड़ी ही आसानी से हो जाता है, क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान एक तय समय सीमा तक ही किया जा सकता है।



आज के समय में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बहुत से लोगों के द्वारा किया जाता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें क्रेडिट कार्ड के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं है।

अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इस आर्टिकल में आपको Credit Card से जुड़ी हुई सारी जानकारी दी जाएगी, इस आर्टिकल को पढ़कर आपको बहुत ही आनंद आने वाला है।

तो चलिए दोस्तों वक्त बर्बाद ना करते हुए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और जान लेते हैं कि क्रेडिट कार्ड क्या होता है उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अवश्य पसंद आएगा।

Credit Card Kya Hota Hai | क्रेडिट कार्ड क्या होता है

क्रेडिट कार्ड बैंकों के द्वारा जारी किया गया एक फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट होता है, यह पतला सा एक प्लास्टिक का कार्ड होता है, जिसकी प्री-सेट क्रेडिट लिमिट होती है। क्रेडिट कार्ड के जरिए आपको कैशलेस ट्रांज़ैक्शन करने में मदद मिलती है, कार्ड को जारी करने वाला आपके क्रेडिट स्कोर, क्रेडिट हिस्ट्री और आपकी आय के आधार पर क्रेडिट लिमिट को निर्धारित करता है।

क्रेडिट कार्ड का मतलब ही होता है उधार खाता, अगर आपके पास कैश नहीं है तो आप क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी कर सकते हैं, और बाद में महीने के अंत में आप Credit Card के बिल का भुगतान कर सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड के क्या फायदे हैं

इमरजेंसी में सहायक – इमरजेंसी की स्थिति में क्रेडिट कार्ड बेहद ही फायदेमंद है, बैंक अकाउंट से ज्यादा पैसे निकालने या लोन प्रोसेस में लगने वाले समय की तुलना में क्रेडिट कार्ड बहुत ही उपयोगी विकल्प है।

बेहतर क्रेडिट स्कोर – अगर आप क्रेडिट कार्ड से पैसे खर्च करते हैं और समय पर उसका भुगतान करते हैं तो आपका बेहतर क्रेडिट स्कोर बन सकता है, जो कि लंबी अवधि में आपके काफी काम आएगा खासकर तब जब आप बिजनेस लोन या पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करेंगे।

धोखाधड़ी और गलतियों के बेहद कम अवसर – डेबिट कार्ड के मामले में ऑनलाइन पेमेंट करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि डेबिट कार्ड के अंदर आपके बैंक खाते की सारी रकम एक बार में ही उड़ाई जा सकती है और बाद में इसे वापस पाने में भी काफी समय लग सकता है, लेकिन क्रेडिट कार्ड के मामले में गलती सुधारने का पूरा मौका मिलता है।

नियमित खर्च का प्रबंधन – अगर आप नियमित तौर पर क्रेडिट कार्ड के जरिए पैसों को खर्च करते हैं तो आपको पैसों का हिसाब करने में भी बहुत आसानी होती है।

इनके अलावा भी क्रेडिट कार्ड के बहुत से फायदे हैं जैसे कि –

  • Rewards का फायदा मिलता है
  • खर्च करके हिसाब भी रख सकते हैं
  • Credit Card रखना ज्यादा सुरक्षित होता है
  • Interest Free क्रेडिट का फायदा मिल जाता है
  • पेमेंट में अधिक सुविधा मिलती है
  • Recurring Payments में आसानी होती है
  • रिचार्ज और टिकट बुकिंग कर सकते हैं
  • कैशबैक और डिस्काउंट्स मिलते हैं
  • Credit Score मजबूत होता है

Comments

Popular posts from this blog

IPL 2022 Me Sabse Jyada Six Kiske Hai आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स Top 10 List

  आज जानेंगे   IPL 2022 Me Sabse Jyada Six Kiske Hai आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स Top 10 List   की पूरी जानकारी देखेंगे। आपको तो पता ही है कि क्रिकेट देखने वाले दर्शकों को सबसे ज्यादा मजा तभी आता है जब कोई बल्लेबाज छक्का लगता है और आईपीएल चौका-छक्कों का ही टूर्नामेंट है, जब आईपीएल के मैच में कोई बल्लेबाज छक्का लगाता है, तब दर्शकों में एक अलग ही जुनून देखने को मिलता है, इस बार का आईपीएल लीग का 15वां सीजन है। हर बार की तरह इस बार के आईपीएल में भी बहुत ही अधिक मात्रा में छक्के देखने को मिलने वाले हैं जिसकी शुरुआत 26 मार्च 2022 को हो गई है। आईपीएल 2022 का फाइनल 29 मई 2022 को देखने को मिलेगा, आपको तो पता ही है कि आईपीएल में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज खेलते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन  सिक्सर किंग इन आईपीएल  वही बनता है जो आईपीएल के पूरे सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाता है। जो कि बिलकुल भी आसान काम नहीं है, क्योंकि आईपीएल को दुनिया की सबसे लोकप्रिय और मुश्किल क्रिकेट लीग माना जाता है, अगर आप यह जानने के इच्छुक हैं कि  आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा सिक्स कौन से खिला...

Share Market Kya Hota Hai | शेयर मार्केट में पैसे लगाएं या नहीं

  आज जानेंगे   Share Market Kya Hota Hai शेयर मार्केट में पैसे लगाएं या नहीं   आमतौर पर शेयर मार्केट को लेकर लोगों के मन में यह बात रहती है कि   शेयर बाजार   एक बरमूडा ट्राएंगल की तरह है, जिसमें कोई भी व्यक्ति निवेश करेगा तो वह उसके अंदर फंस जाएगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, अगर आपके पास शेयर मार्केट की अच्छी खासी जानकारी है तो इससे आपको बहुत फायदा हो सकता है। अगर आप समाचार देखते हैं तो आपने कभी न कभी शेयर मार्केट के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन   शेयर   बाजार क्या होता है   शेयर कैसे खरीदते हैं   इसके बारे में भारत में बहुत कम लोग जानते हैं। जीवन में पैसों की अहमियत बहुत ही अधिक होती है, आज के समय में हर कोई ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाना चाहता है लोग पैसे कमाने के अलग-अलग तरीकों के बारे में ढूंढते रहते हैं, क्योंकि पैसों की अहमियत सभी जानते हैं। पैसे कमाने के उन्हीं तरीकों में से एक है  Share Market  शेयर मार्केट एक ऐसी जगह होती है जहां पर अपने पैसों को दांव पर लगाने के बाद बहुत ही अधिक मुनाफा होता है। इस आर्टिकल में आज हम आपको...

खड़े होकर पानी पीने के नुकसान जानिए

    खड़े होकर पानी पीने के नुकसान  पानी मानव शरीर के लिए कितना आवश्यक है यह आप अच्छी तरह से जानते होंगे. आयुर्वेद के अनुसार शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है जिसमें अकेले पानी का हिस्सा 70 फीसदी है. मतलब आपका शरीर 70 फीसदी पानी से बना हुआ है. इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि शरीर के लिए पानी कितना जरुरी है. यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको हमेशा समय पर पर पानी पीते रहना चाहिए. वैसे ज्यादातर लोगो को खड़े होकर पानी पीने की आदत होती है और बहुत से लोगो को पता नहीं होता है कि पानी को किस स्थिति में पीना चाहिए जिससे शरीर को कोई नुकसान न पहुंचे इसलिए यहां हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं अगर आपको यह जानकारी मालूम हो जाती है तो आप आने वाली कई बीमारियों से बच सकते हैं. खड़े होकर पानी पीने के फायदे तो न के बराबर है लेकिन इससे होने वाले नुकसान की कमी नहीं है. डॉक्टरों की माने तो एक व्यक्ति को एक दिन में 7 से 8 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए. इससे आपका शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है. आपको बता दे कि पानी शरीर के खराब पदार्थो को बाहर निकालने में और शरीर के खून को साफ रखने मे...