Skip to main content

मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं तो अभी पढ़ें ये खबर

 

कई बार लोग अपने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर भूल जाते है जिसकी वजह से मोबाइल घंटो तक चार्ज में लगा रहता है दिन में तो एक बार फोन को चार्जिंग से हटाने का ध्यान भी आ जाता है लेकिन अगर फ़ोन को रात के समय चार्ज लगाया गया तो नींद खुलने के बाद भी मोबाइल को चार्जिंग से हटा पाते है ऐसे मोबाइल तो फुल चार्ज हो जाता है लेकिन मोबाइल के घंटों चार्ज लगे होने के कारण मोबाइल और बैटरी जल्दी खराब हो जाते है. वैसे अब इस समस्या का भी समाधान हो गया है अब गूगल प्लेस्टोर में ऐसे एप आ गए हैं जो मोबाइल के फुल चार्ज होने पर अलार्म बजाने लगते हैं.

इन्ही में से एक एप का नाम Full Battery & Theft Alarm है. जिसकी साइज़ महज 2.9MB मतलब ये एप आपके मोबाइल की ज्यादा मेमोरी को काम में नहीं लेगा. चुकीं ऐसे बहुत से लोग है जो अपने मोबाइल को चार्ज पर लगाकर सो जाते है या फिर मोबाइल चार्जिंग होने का ध्यान भूल जाते हैं ऐसे में उन लोगो के लिए ये एप काफी मददगार साबित हो रहा है इसी वजह से इस एप को अब तक 50 लाख से ज्यादा बार इंस्टाल किया जा चुका है.


इस एप को डाउनलोड करने के लिए सबसे आपको प्लेस्टोर में जाना है और वहां Full Battery & Theft Alarm एप सर्च करना है इसे इंस्टाल करने के बाद आपसे कुछ परमिशन मांगी जाएगी आपको Allow करते जाना है. अब आप नीचे इमेज में दिखाई दे रहे होमपेज के जैसे इस एप में दिखाई देगा.

Full Battery Alarm

इस एप को सेट करने के लिए आपको इसकी सेटिंग में जाना पड़ेगा तो राईट साइड में ऊपर तीन लाइन में क्लिक करके आप इसकी सेटिंग में जा सकते हैं. पहला आप्शन आपको Security का मिलेगा जिसपर क्लिक करके आपको एक पासवर्ड सेट कर लेना है.


दूसरे ऑप्शन में आपको अलार्म का साउंड सेट करना है आप जिस तरह का चाहे उस तरह का इससे साउंड सेलेक्ट कर सकते हैं. इसके बाद आपको बैटरी के फुल होने का % सेलेक्ट करना होगा अगर आप 90% सेलेक्ट करते है तो बैटरी 90% होने पर अलार्म बजने लगेगा इसी तरह लो बैटरी और टेम्परेचर का % भी सेलेक्ट कर सकते हैं.

Theft Alarm

ये फीचर तब काम करेगा जब आप इस एप में एक पासवर्ड सेट कर लेंगे. पासवर्ड सेट करते ही आपको Auto Enable Theft Alarm पर राईट क्लिक करना है. इसके बाद जब भी कोई आपके मोबाइल को चार्जिंग प्लग से हटाएगा तो ये अलार्म बजने लगेगा. ये अलार्म तब तक बजते रहेगा जब तक की आप उसमें पहले का सेट किया हुआ पासवर्ड डाल नहीं देते हैं. तो ये भी कमाल का फीचर जिससे आप अपने मोबाइल को चोरी होने से भी बचा सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

IPL 2022 Me Sabse Jyada Six Kiske Hai आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स Top 10 List

  आज जानेंगे   IPL 2022 Me Sabse Jyada Six Kiske Hai आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स Top 10 List   की पूरी जानकारी देखेंगे। आपको तो पता ही है कि क्रिकेट देखने वाले दर्शकों को सबसे ज्यादा मजा तभी आता है जब कोई बल्लेबाज छक्का लगता है और आईपीएल चौका-छक्कों का ही टूर्नामेंट है, जब आईपीएल के मैच में कोई बल्लेबाज छक्का लगाता है, तब दर्शकों में एक अलग ही जुनून देखने को मिलता है, इस बार का आईपीएल लीग का 15वां सीजन है। हर बार की तरह इस बार के आईपीएल में भी बहुत ही अधिक मात्रा में छक्के देखने को मिलने वाले हैं जिसकी शुरुआत 26 मार्च 2022 को हो गई है। आईपीएल 2022 का फाइनल 29 मई 2022 को देखने को मिलेगा, आपको तो पता ही है कि आईपीएल में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज खेलते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन  सिक्सर किंग इन आईपीएल  वही बनता है जो आईपीएल के पूरे सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाता है। जो कि बिलकुल भी आसान काम नहीं है, क्योंकि आईपीएल को दुनिया की सबसे लोकप्रिय और मुश्किल क्रिकेट लीग माना जाता है, अगर आप यह जानने के इच्छुक हैं कि  आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा सिक्स कौन से खिला...

Share Market Kya Hota Hai | शेयर मार्केट में पैसे लगाएं या नहीं

  आज जानेंगे   Share Market Kya Hota Hai शेयर मार्केट में पैसे लगाएं या नहीं   आमतौर पर शेयर मार्केट को लेकर लोगों के मन में यह बात रहती है कि   शेयर बाजार   एक बरमूडा ट्राएंगल की तरह है, जिसमें कोई भी व्यक्ति निवेश करेगा तो वह उसके अंदर फंस जाएगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, अगर आपके पास शेयर मार्केट की अच्छी खासी जानकारी है तो इससे आपको बहुत फायदा हो सकता है। अगर आप समाचार देखते हैं तो आपने कभी न कभी शेयर मार्केट के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन   शेयर   बाजार क्या होता है   शेयर कैसे खरीदते हैं   इसके बारे में भारत में बहुत कम लोग जानते हैं। जीवन में पैसों की अहमियत बहुत ही अधिक होती है, आज के समय में हर कोई ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाना चाहता है लोग पैसे कमाने के अलग-अलग तरीकों के बारे में ढूंढते रहते हैं, क्योंकि पैसों की अहमियत सभी जानते हैं। पैसे कमाने के उन्हीं तरीकों में से एक है  Share Market  शेयर मार्केट एक ऐसी जगह होती है जहां पर अपने पैसों को दांव पर लगाने के बाद बहुत ही अधिक मुनाफा होता है। इस आर्टिकल में आज हम आपको...

खड़े होकर पानी पीने के नुकसान जानिए

    खड़े होकर पानी पीने के नुकसान  पानी मानव शरीर के लिए कितना आवश्यक है यह आप अच्छी तरह से जानते होंगे. आयुर्वेद के अनुसार शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है जिसमें अकेले पानी का हिस्सा 70 फीसदी है. मतलब आपका शरीर 70 फीसदी पानी से बना हुआ है. इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि शरीर के लिए पानी कितना जरुरी है. यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको हमेशा समय पर पर पानी पीते रहना चाहिए. वैसे ज्यादातर लोगो को खड़े होकर पानी पीने की आदत होती है और बहुत से लोगो को पता नहीं होता है कि पानी को किस स्थिति में पीना चाहिए जिससे शरीर को कोई नुकसान न पहुंचे इसलिए यहां हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं अगर आपको यह जानकारी मालूम हो जाती है तो आप आने वाली कई बीमारियों से बच सकते हैं. खड़े होकर पानी पीने के फायदे तो न के बराबर है लेकिन इससे होने वाले नुकसान की कमी नहीं है. डॉक्टरों की माने तो एक व्यक्ति को एक दिन में 7 से 8 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए. इससे आपका शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है. आपको बता दे कि पानी शरीर के खराब पदार्थो को बाहर निकालने में और शरीर के खून को साफ रखने मे...